Daily Horoscope
✕

12 साल तक के बच्चों से दुष्कर्म मामले में फांसी पर विचार

Updated: शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (16:58 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार 12 साल की आयु तक के बच्चों के बलात्कार के दोषी को मौत की सजा के प्रावधान करने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को यह जानकारी दी।
 
केंद्र की ओर से मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ को यह बताया गया कि सरकार बाल यौन अपराध निरोधक कानून (पॉक्सो एक्ट) 2012 में संशोधन करके 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के साथ बलात्कार के दोषियों के लिए फांसी की सजा के प्रावधान पर विचार कर रही है। 
 
सरकार का यह कदम उन्नाव और कठुआ सामूहिक बलात्कार कांड के बाद देशभर में पैदा हुए आक्रोश के बीच सामने आया है। पेशे से वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की एक जनहित याचिका की सुनवाई की पृष्ठभूमि में केंद्र सरकार ने यह रिपोर्ट सौंपी। मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी। केंद्र सरकार ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के उप-सचिव आनंद प्रकाश के माध्यम से यह पत्र सौंपा है। 
 
गौरतलब है कि उन्नाव सामूहिक बलात्कार मामले में उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार और पीड़िता के पिता की जेल में हत्या करवाने का आरोप लगा है। उन्नाव के माखी गांव की यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। वहीं, कठुआ सामूहिक दुष्कर्म का मुद्दा भी अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में है। देशभर में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन हो रहे हैं। (वार्ता)

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख