Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट, इन सेक्टर्स में भारी बिकवाली, निवेशकों को भारी नुकसान

Updated: शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (12:14 IST)
मुंबई। गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का दौर दिखाई दे रहा है। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा वित्तीय, आईटी और पूंजीगत सामान शेयरों में भारी बिकवाली से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 730.17 अंक यानी 1.22 प्रतिशत टूटकर 59,076.11 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में सूचकांक गिरावट के साथ खुला और 59,062.72 के निचले स्तर तक गिर गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 201.05 अंक या 1.14 प्रतिशत के नुकसान से 17,388.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
45 निफ्टी शेयरों में अडाणी एंटरप्राइजेज, एचडीएफसी ट्विन्स (एचडीएफसी एवं एचडीएफसी बैंक) और इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा नुकसान में थे।
 
विश्लेषकों के अनुसार, सुस्त एशियाई बाजारों और अमेरिकी बाजार में रात भर के नुकसान ने वित्तीय, बैंकिंग, आईटी और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में भारी बिकवाली की तथा बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट आई।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी के शेयर 2.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे अधिक नुकसान में रहे। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट आई।
 
वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ लाभ में रहा। भारती एयरटेल और मारुति के शेयर भी लाभ में थे। एशियाई बाजारों में, अमेरिकी शेयरों में गिरावट के बाद हांगकांग, शंघाई, टोक्यो और सियोल के बाजारों में गिरावट आई।
 
शेयर बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा बाजार में आई गिरावट को एक करेक्शन मान रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि अगर निफ्टी आज 17250 के नीचे क्लोज होता है तो यह 16800 तक पहुंच सकता है। इस स्थिति में सेंसेक्स में भी 1500 अंकों की गिरावट आ सकती है।
 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 541.81 अंक की गिरावट के साथ 59,806.28 अंक पर रहा था। वहीं निफ्टी 164.80 अंक टूटकर 17,589.60 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, FII ने शुद्ध रूप से 561.78 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

निवेशकों को कितना नुकसान : वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से शुक्रवार को शेयर बाजारों में निवेशकों की संपत्ति 2.67 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,67,539.54 करोड़ रुपए घटकर 2,61,63,222.07 करोड़ रुपए पर आ गया। गुरुवार को बाजार मूल्यांकन 2,64,30,761.61 करोड़ रुपए रहा था।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख