Hanuman Chalisa
✕

Share Market : सेंसेक्स 27 अंक फिसला, लगातार दूसरे दिन गिरावट

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (17:08 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 27 अंक के मामूली नुकसान में रहा। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच चुनिंदा बैंक तथा वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। निफ्टी भी 18.65 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,434.65 अंक पर बंद हुआ।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 27.09 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,876.82 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 74,151.21 अंक तक गया और नीचे में 73,757.23 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.65 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,434.65 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से तीस नुकसान में रहे।
ALSO READ: शेयर बाजार पर रहा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 362 अंक टूटा
एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, शुरुआत में कमजोर रुख के बाद पूरे कारोबार के दौरान निफ्टी में उतार-चढ़ाव रहा। इसका कारण वैश्विक स्तर पर नकारात्मक संकेतक हैं। उन्होंने कहा कि सूचकांक 22,650 तक जा सकता है। इसे 22,350 के स्तर पर समर्थन प्राप्त है।
 
सेंसेक्स के शेयरों में 16 नुकसान में रहे। नुकसान में रहने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख रूप से शामिल हैं। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति और टाटा स्टील में भी गिरावट रही।
ALSO READ: शेयर बाजार में अब T 0 सेटलमेंट नियम, जानिए निवेशकों को क्या होगा फायदा
इसके उलट एनटीपीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। बीएसई में मझोली कंपनियों का सूचकांक 0.63 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि छोटी कंपनियों का सूचकांक 1.19 प्रतिशत चढ़ा। बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला (लार्जकैप) सूचकांक मामूली 0.07 प्रतिशत नुकसान में रहा।
 
एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। यूरोप में फ्रांस के सीएसी 40 और जर्मनी के डीएएक्स में शुरुआती कारोबार में तेजी रही जबकि लंदन का एफटीएसई नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,622.69 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत चढ़कर 88.20 डॉलर प्रति बैरल रहा। सेंसेक्स मंगलवार को 110.64 अंक और निफ्टी 8.70 अंक के नुकसान में रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख