biodatamaker
✕

बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स सर्वकालिक ऊंचाई पर, निफ्टी में भी बहार

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (11:30 IST)
मुंबई। घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर लिवाली के बीच मजबूत एशियाई रुख से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 150 अंक उछलकर नये सर्वकालिक उच्च स्तर 36,869.34 अंक पर पहुंच गया।
 
धातु, पेट्रोलियम एवं गैस, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बुनियादी ढांचे, बैंकिंग, एफएमसीजी और पूंजीगत वस्तु समेत अन्य क्षेत्रों में मजबूत गतिविधियों से बाजार तेजी रही। 
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयर पर आधारित संवेदी सूचकांक 150.74 अंक यानी 0.41 प्रतिशत चढ़कर 36,869.34 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कल के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 36,749.69 अंक पर पहुंच गया था। पिछले दो कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 367.37 अंक चढ़ा। 
 
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 41 अंक की बढ़त के साथ 11126 अंक पर पहुंच गया।
 
अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी फोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुद्ध रूप से 259.37 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 124.82 करोड़ रुपए की लिवाली की।
 
कारोबारियों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में मजबूत रुख और निरतंर विदेशी पूंजी निवेश से बाजार को समर्थन मिला। एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई सूचकांक 0.60 प्रतिशत चढ़ा, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.59 प्रतिशत जबकि हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 1.50 प्रतिशत बढ़ा।
 
मुद्रा बाजार में 15 पैसे गिरा रुपया : आयातकों के अमेरिकी मुद्रा की लिवाली से रुपया आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 69.01 रुपए प्रति डॉलर पर रहा। 
 
कारोबारियों ने कहा कि आयातकों के अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ाने और अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से रुपये पर दबाव रहा।  (भाषा) 
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख