Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान चुनाव: क्या इमरान खान होंगे अगले पीएम या नवाज की पार्टी ही जीतेगी...

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (10:50 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में चुनाव प्रचार थम गया है। 25 जुलाई को यहां मतदान होना है। इस बार यहां मुख्य मुकाबला पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और इमरान खान की पार्टियों के बीच है। पाकिस्तान के राजनीतिक हल्कों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इन चुनावों में इमरान का पलड़ा भारी रहेेेेगा। 
 
मतदान से पहले नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल एन ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना इमरान खान का साथ दे रही है। नवाज की पार्टी के साथ ही कई राष्‍ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी यह मानकर चल रहे हैं कि इस चुनाव में सेना पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान का साथ दे रही है।
 
पाकिस्तानी राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि पाकिस्तानी सेना ने देश की बड़ी राजनीति पार्टियों खासतौर पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) को जीतने के लिए बराबर मौके नहीं मिलने दिए हैं।
 
जेल में बंद नवाज शरीफ लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ साजिश की जा रही है। यह भी माना जा रहा है कि मिल्ली मुस्लिम लीग (MML) और फायरब्रैंड मौलवी खादिम हुसैन रिजवी के तहरीक-ए-लब्बैक जैसी कट्टरपंथी पार्टियों को चुनाव लड़वाने के पीछे पाकिस्तानी सेना का हाथ है ताकि पंजाब में पीएमएल-एन के वोट कम किए जा सकें।
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब को पाकिस्तान की मुख्य रणभूमि माना जाता है क्योंकि देश की 272 संसद सीटों में से आधी से ज्यादा पंजाब में है। यहां भी मुख्य मुकाबला नवाज शरीफ और इमरान खान की पार्टियों की बीच ही है। 
 
पीटीआई नेता इमरान खान को इस बार चुनाव में अपनी जीत का पक्का यकीन है। वह खुद पांच सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2013 में उन्होंने 4 सीटों से चुनाव लड़ा था।
 
पाकिस्तान के मशहूर अखबार 'डॉन' के मुताबिक, इस बार का चुनाव अब तक का सबसे महंगा चुनाव है। पूरी चुनावी प्रक्रिया में करीब 2,364 करोड़ रुपए (440 बिलियन पाक रुपए) खर्च होने का अनुमान है।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख