dharma sangrah
✕

सेंसेक्स 284 अंक उछला, निफ्टी 10 हजार अंक से ऊपर निकला

Updated: बुधवार, 3 जून 2020 (17:24 IST)
मुंबई। देश के शेयर बाजारों में लगातार छठे कार्यदिवस तेजी का रुख जारी रहा। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिन्द्रा बैंक के शेयरों में तेजी के बल पर बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 284 अंक चढ़ गया।
 
कारोबार के दौरान बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 34,488.69 अंक की ऊंचाई को छूने के बाद कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन के मुकाबले 284.01 अंक यानी 0.84 प्रतिशत बढ़कर 34,109.54 अंक पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक भी 82.45 अंक यानी 0.83 प्रतिशत उछलकर 10,061.55 अंक पर पहुंच गया।
 
सूचकांक में शामिल शेयरों में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा में सर्वाधिक 5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और ओएनजीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
 
इसके विपरीत एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारतीय एयरटेल और मारुति सुजूकी गिरावट दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहे।
 
विश्लेषकों का मानना है कि तेजड़ियों ने बाजार पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से बाजार में तेजी का रुख जारी रहा।
 
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजारों में 7,498.29 करोड़ रुपए के शेयरों की लिवाली की।
 
विश्लेषकों का कहना है कि दुनियाभर के देशों में अर्थव्यवस्थाओं में गतिविधियां फिर शुरू होने से भी बाजार में तजी की धारणा रही।
 
शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सिओल के बाजार 2 प्रतिशत तक ऊंचे बंद हुए। यूरोप के बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रुड तेल वायदा 1.04 प्रतिशत बढ़कर 39.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख