dharma sangrah
✕

गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, 242 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी आया 9200 के नीचे

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (18:30 IST)
मुंबई। देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 242 अंक टूट गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9,200 अंक के स्तर से नीचे आ गया। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और कोटक बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 31,362.87 अंक के दिन के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 242.37 अंक या 0.76 प्रतिशत के नुकसान से 31,443.38 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 71.85 अंक या 0.78 प्रतिशत टूटकर 9,199.05 अंक पर आ गया।
 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में ओएनजीसी के शेयर में सबसे अधिक 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एनटीपीसी, कोटक बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल और पावरग्रिड के शेयर भी टूट गए। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक का शेयर 6 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी लाभ रहा।
 
आनंद राठी के इक्विटी रिसर्च (फंडामेंटल) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि बाजार ने सुबह के सत्र में नुकसान की कुछ भरपाई करने का प्रयास किया, लेकिन टिकाऊ उपभोक्ता सामान और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली शुरू होने से अंत में बाजार गिरावट के रुख के साथ बंद हुआ।
 
उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 50,000 के पार होने के चलते दोपहर के कारोबार में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा।
 
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 4.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख