Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स ने रचा इतिहास, पहली बार 54,000 का स्तर पार

Updated: बुधवार, 4 अगस्त 2021 (10:37 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़कर पहली बार 54,000 के स्तर को पार कर गया।
 
इस दौरान 54,256.13 के सर्वकालीन उच्च स्तर को छूने के बाद 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 415.33 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 54,238.69 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी भी 116.10 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 16,246.85 के उच्चतम शिखर पर पहुंच गया।
 
इन शयरों ने दिखाई तेजी : सेंसेक्स में लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ टाटा स्टील शीर्ष पर था। इसके अलावा एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।
 
इन शेयरों में नुकसान : दूसरी ओर भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, एसबीआई, एचयूएल और अल्ट्राटेक सीमेंट लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 872.73 अंक या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 53,823.36 पर, और निफ्टी 245.60 अंक या 1.55 प्रतिशत बढ़कर 16,130.75 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 2,116.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
 

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख