biodatamaker

बाइडन बोले, भारत जैसे देशों को खुद Vaccine उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहा अमेरिका

Updated: बुधवार, 4 अगस्त 2021 (10:28 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह भारत और अन्य देशों की मदद कर रहा है ताकि वे कोविड-19 रोधी टीकों का निर्माण खुद कर पाएं। व्हाइट हाउस में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि विश्व में टीकों की कई अरब खुराकों की जरूरत है और अमेरिका करीब आधा अरब खुराक उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है।

ALSO READ: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मिलने पहुंचे राहुल गांधी, मासूम बच्ची की मौत के बाद विपक्ष हमलावर
 
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम टीकों की आधा अरब खुराक उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं। हम भारत जैसे देशों को स्वयं टीका उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं। इस समय हम यही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए किसी से किसी भी तरह का भुगतान नहीं लिया जा रहा। हम जितना हो सकता है, उतना करने की कोशिश कर रहे हैं।

ALSO READ: अफगानिस्तान में रक्षामंत्री के आवास के पास विस्फोट, पाक सेना ने सीमा पर लगाई बाढ़
 
बाइडन ने कहा कि कोविड-19 से निपटने की इस लड़ाई में अमेरिका 'हथियाररूपी टीकों का भंडार' बनने को तैयार है, जैसे द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यह लोकतंत्र का शस्त्रागार था। बाइडन ने कहा कि जून में अपनी यूरोप यात्रा के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि अमेरिका 'फाइजर' के टीके की 50 करोड़ खुराक खरीदेगा और उसे लगभग 100 निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों को दान देगा। इन खुराकों को महीने के अंत में भेजना शुरू किया जाएगा।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख