sundarkand
✕

CoronaVirus India Update : कोरोनावायरस के नए मामलों में फिर उछाल, 24 घंटों में 42,625 नए मामले

Updated: बुधवार, 4 अगस्त 2021 (12:05 IST)
नई दिल्ली। भारत में बुधवार को कोरोनावायरस से संक्रमितों लोगों की संख्या में फिर उछाल दिखाई दिया। एक दिन में कोविड-19 के 42,625 नए मामले आए जबकि 562 लोगों की मौत हो गई। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 3,17,69,132 हो गई। इनमें से 3,09,33,022 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक 4,25,757 लोगों की जान जा चुकी है।
 
24 घंटे में 5,395 सक्रिय मामले बढ़े : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 5,395 सक्रिय मामले बढ़े। वहीं 4,10,353 लोगों का इलाज अभी जारी है।
 
केरल में मिले सबसे ज्यादा नए मरीज : केरल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 23 हजार 676 नए मामले सामने आए। राज्‍य में टेस्‍ट पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 11.87% हो गया। जबकि महाराष्ट्र में Corona के 6,005 नए मामले दर्ज किए गए।
 
केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 का सिर्फ एक नया मामला आया है, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,540 हो गई है।

दुनियाभर में मिले 6.17 लाख नए मरीज : दुनियाभर में विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है तथा इसी क्रम में पिछले 24 घंटे में 6 लाख 17 हजार 690 नए मामले सामने आए। इस दौरान 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

Manipur Violence: 24 घंटे में 5 कुकी युवकों की हत्या से फिर सुलगा मणिपुर, बंद और तनाव के बीच सुरक्षा बल हाई अलर्ट

बाबा के बयान पर बाबाओं में भोकाल, यादवों ने फूंका पर्चीबाज धीरेंद्र शास्‍त्री का पुतला, राम-कृष्‍ण पर बनाया था मजाक

'चावल का कटोरा' कहे जाने वाले कुलगाम में तेजी से बदल रही तस्वीर, धान के खेतों की जगह ले रहे सेब के बाग

LIVE: दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर हाईकोर्ट नाराज

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर एयर स्ट्राइक, गुजरात के एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए गए

अगला लेख