ramcharitmanas
✕

Share Market : Sensex नए रिकॉर्ड स्तर पर, Nifty में मामूली गिरावट

Updated: बुधवार, 19 जून 2024 (17:36 IST)
Sensex at new record level : स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 36 अंक की बढ़त के साथ नए शिखर पर पहुंच गया। हालांकि एनएसई निफ्टी नुकसान में रहा। कारोबार के दौरान एक समय दोनों मानक सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे लेकिन बाद में किसी ठोस संकेतक के अभाव में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।
 
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों, पूंजीगत वस्तुओं और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली की गई। वहीं बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली देखने को मिली। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी रही और यह 36.45 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए शिखर 77,337.59 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: सेंसेक्स पहली बार 76 हजार के पार, निफ्टी ने भी इतिहास रचा
कारोबार के दौरान यह 550.49 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,851.63 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.90 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,516 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 106.1 अंक की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 23,664 अंक पर चला गया था।
 
ये शेयर रहे फायदे में : सेंसेक्स के तीस शेयरों में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
 
ये शेयर रहे नुकसान में : नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाइटन, मारुति, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।
 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,569.40 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
ALSO READ: Share bazaar: सेंसेक्स और निफ्टी ऑलटाइम हाई, प्रमुख कंपनियों के शेयरों में आई तेजी
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.14 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 308.37 अंक चढ़कर 77,301.14 अंक तथा निफ्टी 92.30 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 23,557.90 अंक पर बंद हुआ थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख