sundarkand

Share Market : सेंसेक्स नए शिखर पर, RBI के इस फैसले का दिखा असर

Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (18:03 IST)
Share Market Update : नीतिगत ब्याज दर को स्थिर रखने के रिजर्व बैंक के फैसले से घरेलू शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद शुक्रवार को 20.59 अंक यानी 0.03 प्रतिशत बढ़कर 74,248.22 अंक के साथ नए शिखर पर पहुंचने में सफल रहा, जबकि निफ्टी में 0.95 अंक की मामूली गिरावट रही। 
ALSO READ: Share bazaar: शेयर बाजार ऑलटाइम हाई, सेंसेक्स और निफ्टी में रही जोरदार बढ़त
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 20.59 अंक यानी 0.03 प्रतिशत बढ़कर 74,248.22 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,361.11 का नया उच्च स्तर भी छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 0.95 अंक की मामूली गिरावट के साथ 22,513.70 अंक पर बंद हुआ। बिकवाली के असर में निफ्टी के 50 में से 28 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
ALSO READ: मार्च के आखिरी कारोबारी दिन झूम उठा बाजार, सेंसेक्स 655 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
दरअसल भारतीय बाजार नीतिगत रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने के रिजर्व बैंक के फैसले से एक सीमित दायरे में रहे। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार सातवीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा, लेकिन अप्रैल-जून के दौरान सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने के अनुमान को देखते हुए खाद्य मुद्रास्फीति चिंता का विषय बनी हुई है।
 
खाद्य मुद्रास्फीति पर चिंता और लू की चेतावनी ने कारोबारी धारणा को प्रभावित किया : जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, हालांकि आरबीआई की नीतिगत बैठक उम्मीद के मुताबिक ही रही लेकिन खाद्य मुद्रास्फीति पर चिंता और लू की चेतावनी ने कारोबारी धारणा को प्रभावित किया। इसके असर में सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, मारुति, टाइटन और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख रूप से शामिल हैं।
ALSO READ: फेडरल रिजर्व के फैसले से झूमा बाजार, सेंसेक्स 539 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
इसके उलट कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एसबीआई के शेयर 2.09 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई लार्जकैप सूचकांक में 0.15 प्रतिशत की तेजी रही जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 90.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 
 
गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे अमेरिकी बाजार : एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को काफी हद तक गिरावट के साथ बंद हुए थे। नायर ने कहा, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में तनाव से वैश्विक धारणा कमजोर हुई है।
 
नायर ने कहा, ब्याज दर को लेकर फेडरल रिजर्व के भावी रुख पर स्पष्टता की तलाश में निवेशक आगामी अमेरिकी गैर-कृषि रोजगार आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,136.47 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिक्री की थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख