dharma sangrah
✕

Sensex पहली बार 79000 अंक के पार, Nifty ने भी लांघा 24000 का स्तर

Updated: गुरुवार, 27 जून 2024 (17:58 IST)
Sensex and Nifty made history : स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में जारी रहा और सेंसेक्स पहली बार 79000 अंक के स्तर को पार कर गया। वहीं निफ्टी ने भी पहली बार ऐतिहासिक 24000 अंक का शिखर छुआ। इन्फोसिस, रिलायंस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में बढ़त रही।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 568.93 अंक यानी 0.72 प्रतिशत चढ़कर 79,243.18 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 721.78 अंक बढ़कर 79,396.03 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
ALSO READ: शेयर बाजार रहा Alltime हाई, Sensex और Nifty ने बनाया नया रिकॉर्ड
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 175.70 अंक यानी 0.74 प्रतिशत बढ़कर 24,044.50 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 218.65 अंक चढ़कर 24,087.45 के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स ने 78,000 अंक का आंकड़ा इसी सप्ताह 25 जून को पहली बार पार किया था। वहीं निफ्टी ने इसी साल 24 मई को पहली बार 23,000 अंक का स्तर छुआ था।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तेजी की उम्मीद और सीमेंट क्षेत्र में मजबूती के दम पर मानक सूचकांकों ने तेजी दिखाई। हालांकि मूल्यांकन संबंधी चिंताओं और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली से व्यापक बाजार स्थिर दायरे में ही रहा।
 
सेंसेक्स के समूह में शामिल अग्रणी सीमेंट उत्पादक अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि वह चेन्नई स्थित अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी का करीब 1,885 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करेगी।
ALSO READ: Share bazaar: Sensex पहली बार 78,000 अंक के स्तर के पार, Nifty का भी नया रिकॉर्ड
इसके अलावा इन्फोसिस, रिलायंस और टीसीएस के साथ एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर भी बढ़त में रहे। दूसरी तरफ लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर नुकसान में रहे।
 
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, बाजार लगातार चौथे कारोबारी सत्र में सकारात्मक रहे और आधा प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ तेजी का रुख कायम रहा। स्थिर शुरुआत के बाद निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच चढ़ता गया और 24,000 अंक के नए मुकाम को पार कर गया। व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.17 प्रतिशत चढ़ा जबकि स्मॉलकैप में 0.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिलाजुला रुख था। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।
ALSO READ: Share bazaar: रिलायंस के शेयरों में लिवाली से बाजार ऑलटाइम हाई, Sensex और Nifty नए शिखर पर
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत बढ़कर 85.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,535.43 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 620.73 अंक उछलकर 78,674.25 अंक पर और एनएसई निफ्टी 147.5 अंक बढ़कर 23,868.80 अंक पर बंद हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख