ramcharitmanas

Share Bazaar : Sensex 824 अंक लुढ़का, 7 माह के निचले स्तर पर, Nifty भी टूटा

Updated: सोमवार, 27 जनवरी 2025 (17:23 IST)
Share Market Update : कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और पेट्रोलियम एवं गैस शेयरों में भारी बिकवाली के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 824 अंक से अधिक टूटकर 7 माह के निचले स्तर पर आ गया। कमजोरी के रुख के बीच 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 824.29 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 75,366.17 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 263.05 अंक या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,829.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 23 शेयर गिरावट के साथ और 7 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
 
दिन के कारोबार में सेंसेक्स 75,925.72 के ऊपरी और 75,267.59 के निचले स्तर के बीच घूमता रहा। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 263.05 अंक या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,829.15 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 6 जून, 2024 के बाद पहली बार 23,000 अंक के स्तर से नीचे आया है। आईटी, दूरसंचार, उपयोगिता, बिजली, टिकाऊ उपभोक्ता टिकाऊ सामान, तेल और गैस तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट हुई। अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
ALSO READ: Share Market : बिकवाली के दबाव में Sensex 330 अंक लुढ़का, Nifty में भी रही गिरावट
कोलंबिया पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों के मुद्दे पर कोलंबिया पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। हालांकि कोलंबिया के निर्वासित प्रवासियों को वापस लेने पर सहमत होने के बाद इस निर्णय को उलट दिया गया। गौरतलब है कि कोलंबिया, अमेरिका का एक करीबी सहयोगी है।
 
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक में सबसे अधिक 4.49 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा जोमैटो, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयरों में भी उल्लेखनीय गिरावट आई।
ALSO READ: Share Market : Sensex 423 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट
दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एमएंडएम, एसबीआई और एलएंडटी के शेयर लाभ में रहे। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में : एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की गिरकर बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी शुरुआती सत्र में गिरावट दर्ज की गई।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,758.49 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 78.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)
Edited by : Chean Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख