biodatamaker

भाजपा-RSS के लोग 'देशद्रोही', अंबेडकर नगर में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे

Updated: सोमवार, 27 जनवरी 2025 (16:58 IST)
Mallikarjun Kharge News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संविधान को बचाने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया और कहा कि ऐसा न होने पर दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों तथा गरीबों को नुकसान होगा। खरगे ने यहां ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को संबोधित करते हुए भाजपा-आरएसएस के लोगों को देशद्रोही करार दिया और कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर गरीबों का शोषण कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को गाली देने वाले आरएसएस के लोगों ने देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नहीं किया, क्योंकि वे अंग्रेजों के साथ थे।
 
महाकुंभ में पवित्र स्नान करने वाले भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए खरगे ने कहा कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाने का नहीं है। उन्होंने कहा, भाजपा नेता कैमरों की खातिर गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए एक-दूसरे से होड़ कर रहे हैं।
ALSO READ: मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- BJP वह माचिस है जिसने मणिपुर को जला दिया
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएसएस और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वे हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग की तलाश न करें जैसा बयान देते हैं, लेकिन वे लोगों को ऐसा करने के लिए उकसाना जारी रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को गाली देने वाले आरएसएस के लोगों ने देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नहीं किया, क्योंकि वे अंग्रेजों के साथ थे।
 
खरगे ने कहा, आरएसएस-भाजपा ‘देशद्रोही’ हैं। अगर आप खुद को गरीबी और बेरोजगारी से मुक्त करना चाहते हैं, तो संविधान की रक्षा करें और एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि पिछले साल संविधान पर बहस का जवाब देते हुए राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आंबेडकर पर की गई टिप्पणी संविधान निर्माता के प्रति उनकी वास्तविक भावनाओं को दर्शाती है।
ALSO READ: वोटिंग नियम में बदलाव को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर निशाना - यह चुनाव आयोग की आजादी पर हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए खरगे ने आरोप लगाया, उन्होंने इतने पाप किए हैं कि वे 100 जन्मों में भी स्वर्ग नहीं जा सकते। कांग्रेस ने आंबेडकर के अपमान को लेकर भाजपा को घेरने के उद्देश्य से संविधान निर्माता के जन्मस्थान पर इस रैली की योजना बनाई थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख