Hanuman Chalisa
✕

Pay TM के शेयर में 5 फीसदी उछाल, लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में लगा अपर सर्किट

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (11:30 IST)
Pay TM Share : ऑनलाइन खुदरा भुगतान मंच पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में पांच प्रतिशत उछाल आया।

ALSO READ: Paytm Payment Bank के चेयरमैन पद से विजय शेखर शर्मा का इस्तीफा, बोर्ड सदस्यता भी छोड़ी
संकटग्रस्त वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी का शेयर बीएसई पर सपाट शुरुआत के बावजूद 4.98 प्रतिशत बढ़कर 449.30 पर पहुंच गया, जो इसकी ऊपरी सर्किट सीमा भी है।
 
वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी के शेयरों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव का रुख रहा और यह कारोबार के निचले स्तर 413.55 रुपए तक गिर गया। बाद में, वापसी करते हुए यह 1.18 प्रतिशत बढ़कर 433 रुपए पर पहुंच गया।
 
एनएसई पर पेटीएम का शेयर कमजोर शुरुआत के बावजूद सत्र की अधिकतम 4.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 449.50 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि सुबह 11.20 बजे यह 3 अंक बढ़कर 432 रुपए पर था।
 
शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 288.71 अंक या 0.39 प्रतिशत गिर गया तो एनएसई निफ्टी 71.55 अंक गिरकर 22,141.15 अंक पर आ गया। वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों ने सोमवार और शुक्रवार को भी ऊपरी सर्किट सीमा को छुआ था।
 
क्या आया कंपनी के शेयरों में उछाल : सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया गया कि विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है और बैंक के निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया गया है।
 
पीपीबीएल एक नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। कहा जा रहा है कि नया बोर्ड ही अब कारोबार से जुड़े फैसले लेगा। बोर्ड में बदलाव की खबर का निवेशकों कर सकारात्मक असर हुआ और कंपनी के शेयरों में उछाल आया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख