dharma sangrah
✕

Share bazaar : शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 1089 और Nifty 374 अंक चढ़ा

एशिया और यूरोप के बाजारों में मजबूती के बीच निचले स्तर पर चौतरफा लिवाली से बाजार बढ़त में रहा। 1 दिन पहले बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई थी।

Updated: मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (17:27 IST)
Share bazaar News: स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,089 अंक उछल गया जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में 374 अंक की बढ़त रही। एशिया और यूरोप के बाजारों में मजबूती के बीच निचले स्तर पर चौतरफा लिवाली से बाजार बढ़त में रहा। 1 दिन पहले बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई थी।
 
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,089.18 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,227.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,721.49 अंक तक चढ़ गया था। सेंसेक्स के 29 शेयर लाभ में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 374.25 अंक यानी 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,535.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 535.6 अंक तक चढ़ गया था।ALSO READ: जियो फाइनेंस देगा शेयर्स और म्यूचुअल फंड के बदले लोन
 
अमेरिका के जवाबी शुल्क को लेकर चिंता रही : अमेरिका के जवाबी शुल्क को लेकर चिंता के बीच सेंसेक्स सोमवार को 2,226.79 अंक यानी 2.95 प्रतिशत लुढ़क गया था जबकि निफ्टी में 742.85 अंक यानी 3.24 प्रतिशत की गिरावट आई थी। यह पिछले 10 महीने में 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी। पॉवर ग्रिड को छोड़कर सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियां बढ़त में रहीं। टाइटन, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, ऐक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और जोमैटो में सबसे ज्यादा तेजी रही।ALSO READ: टैरिफ का टेरर, धराशायी हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा
 
एशियाई (Asian) और अमेरिकी (American) बाजारों में : दुनिया के अन्य बाजारों में भी सोमवार की गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। एशिया के बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक दायरे में रहे। निक्की 225, सूचकांक में 6 प्रतिशत की तेजी आई। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी तेजी रही। अमेरिकी बाजारों में ज्यादातर में सोमवार को गिरावट रही।ALSO READ: व्यापार युद्ध की आशंका से दुनियाभर के शेयर बाजारों का ब्लैक मंडे, सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड गिरावट, पाकिस्तान ने 1 घंटे बंद किया कारोबार
 
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 9,040 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे : शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 9,040.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 12,122.45 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.35 डॉलर प्रति बैरल रहा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अगला लेख