biodatamaker

यस बैंक में बड़ी गिरावट से लुढ़का शेयर बाजार

Updated: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (17:26 IST)
मुंबई। निजी क्षेत्र के यस बैंक को 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 15 अरब रुपए से ज्यादा के नुकसान के कारण मंगलवार को उसके शेयर 29 प्रतिशत लुढ़क गए।
 
बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में शामिल यस बैंक के दबाव में बाजार में निवेश धारणा नकारात्मक रही और शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ।
 
सेंसेक्स 35.78 अंक यानी 0.09 प्रतिशत गिरकर 39,031.55 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.50 अंक यानी 0.06 प्रतिशत टूटकर 11,748.15 अंक पर रहा।
 
शुक्रवार शाम जारी परिणाम के अनुसार, पिछली तिमाही में यस बैंक को 1,506.64 करोड़ रुपए का शुद्ध नुकसान हुआ है। निजी विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज तथा दूसरे कर्जदारों को दिए गए नए ऋण के एनपीए (गैर निष्पादित परिसंपत्ति) की श्रेणी में आने से उसे 3,661.70 करोड़ रुपए का प्रावधान करना पड़ा।
 
खराब वित्तीय परिणाम का असर मंगलवार को बाजार खुलते ही दिखा और यस बैंक के शेयर 29.23 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुए। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस जैसी कंपनियों ने बाजार को संभालने की कोशिश की, जिससे बाजार की गिरावट कुछ कम हुई, लेकिन यह हरे निशान में नहीं लौट सका।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख