suvichar

FPI की वापसी से शेयर बाजार में उत्साह, कैसा रहेगा अगला सप्ताह?

Updated: रविवार, 8 दिसंबर 2024 (12:09 IST)
Share market news : एफपीआई की वापसी से शेयर बाजार में एक बार फिर उत्साह दिखाई दे रहा है। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,906 अंक उछला जबकि निफ्टी भी 547 अंक चढ़ गया। इस सप्ताह घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों के साथ ही वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों के रुख से शेयर बाजारों की चाल प्रभावित होगी। रुपया-डॉलर विनिमय दर और कच्चे तेल की कीमतों से भी निवेशकों की भावना प्रभावित होगी।
 
FPI ने क्यों दिखाया उत्साह : पिछले 2 महीनों में भारी बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों ने दिसंबर के पहले सप्ताह में 24,454 करोड़ रुपये के शुद्ध निवेश के साथ भारतीय शेयर बाजारों में मजबूत वापसी की है। इससे पहले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने नवंबर में 21,612 करोड़ रुपये और अक्टूबर में 94,017 करोड़ रुपये की भारी निकासी की थी। विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक हालात में स्थिरता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना के चलते ऐसा हुआ।
 
यह भी गौरतलब है कि सितंबर में एफपीआई लिवाली नौ महीने के उच्चतम स्तर पर थी, जब 57,724 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ था। डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चला है कि ताजा प्रवाह के साथ 2024 में अब तक एफपीआई निवेश 9,435 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
 
6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2 लाख करोड़ रुपए बढ़ा : देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में छह का कुछ बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2,03,116.81 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक में बढ़त दर्ज हुई। दूसरी ओर भारती एयरटेल, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर को गिरावट का सामना करना पड़ा।
 
शेयर बाजार विशेषज्ञ मनीष उपाध्याय ने कहा कि अगले हफ्ते भी शेयर बाजार में उत्साह का माहौल रहेगा। एफपीआई, एफआईआई का सकारात्मक निवेश बाजार को बढ़ाएगा। प्राफिट बुकिंग की वजह से हल्का उतार चढ़ाव आ सकता है। वह डीप एंड बाय रहता है। बाकि पूरे दिसंबर बाजार में सकारात्मक बना रहेगा। सीरिया मामले का भारत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। 
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस

अगला लेख