Hanuman Chalisa
✕

NSE ने बदला एक्सपायरी का दिन, स्टॉक्स के F&O को लेकर बड़ा फैसला

Updated: बुधवार, 5 मार्च 2025 (11:19 IST)
NSE New Expiry Day : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सभी फ्यूचर और ऑपशंस कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी का दिन बदल दिया है। अब गुरुवार की बजाय सोमवार को एक्सपायरी होगी। निफ्टी की सभी मंथली एक्सपायरी भी अगले महीने से गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी।
 
एनएसई के अनुसार, इंडेक्स के साथ ही शेयरों के कॉन्ट्रेक्ट्स की एक्सपायरी भी सोमवार को ही होगी। बैंक निफ्टी, फिन निफ्टी, निफ्टी मिडकैप सिलेक्ट, निफ्टी नेक्स्ट 50 की एक्सपायरी भी सोमवार को ही होगी। नया नियम 4 अप्रैल से लागू होगा। 
 
इस तरह निफ्टी के सभी मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए एक्सपायरी डे को रिवाइज कर 03 अप्रैल 2025 को न्यू एक्सपायरी डे कर दिया जाएगा।
 
गौरतलब है कि सेंसेक्स की मंथली और विकली एक्सपायरी अब मंगलवार को होती है। पहले यह शुक्रवार को होती थी। इस तरह सेंसेक्स और निफ्टी की एक्सपायरी फिर एक दिन के अंतर से होगी।    
 
बुधवार को बढ़त के साथ खुले बाजार : निचले स्तरों पर खरीद और एशियाई बाजारों में तेजी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 564.80 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 73,554.73 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 176.65 अंक या 0.8 प्रतिशत बढ़कर 22,259.30 पर था।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख