kalsarpa dosh calculator
✕

चौतरफा बिकवाली के दबाव में लुढ़के शेयर बाजार

Updated: शुक्रवार, 1 जून 2018 (17:00 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच बिजली, पीएसयू और रियल्टी समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 95.12 अंक की गिरावट लेकर 35,227.26 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 39.95 अंक लुढ़ककर 10,696.20 अंक पर बंद हुआ।


वाहन कंपनियों के मई में बिक्री के मजबूत आंकड़ों के दम पर ऑटो समूह के सूचकांक में तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार की तेजी को बरकरार रखते हुए सेंसेक्स की शुरुआत मजबूत रही और यह 35,373.98 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 35,438.22 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। पूरे दिन बाजार में सुस्ती रही।

देश की विनिर्माण गतिविधियों के सुस्त पड़ने की खबरों तथा बैंकों के हड़ताल से कमजोर हुई निवेश धारणा के कारण यह कारोबार के दौरान 35,177.35 अंक के निचले स्तर तक लुढ़कता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.27 प्रतिशत की गिरावट में 35,227.26 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 10 कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि शेष 20 में गिरावट रही। निफ्टी भी मामूली बढ़त में 10,738.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,764.75 अंक के उच्चतम और 10,681.50 अंक के निचले स्तर को छूता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.37 प्रतिशत फिसलकर 10,696.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की एक कंपनी के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे जबकि 34 में गिरावट में 15 में तेजी रहीं। छोटी और मझौली कंपनियों पर अपेक्षाकृत बिकवाली का अधिक दबाव रहा।

बीएसई का मिडकैप 1.01 प्रतिशत यानी 161.30 अंक की गिरावट में 15,852.51 अक पर और स्मॉलकैप 1.57 प्रतिशत यानी 270.49 अंक की गिरावट में 16,978.96 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,825 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,984 में गिरावट, 715 में तेजी और 126 के शेयरों की कीमतें अपरिवर्तित रहीं। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख