here

Hanuman Chalisa

सरकारी कंपनियों में तेजी, शेयर बाजार मजबूत

गुरुवार, 19 जनवरी 2017 (17:45 IST)
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों के मिश्रित संकेतों के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में हुई लिवाली के दम पर गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 50.96 अंक चढ़कर 27,308.60 अंक पर  और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.10 अंक की बढ़त लेकर 8,435.10 अंक पर  बंद हुआ।
 
सेंसेक्स 4.30 अंक की गिरावट लेकर 27,253.34 अंक पर खुला और बैंकिंग समूह तथा  हेल्थकेयर समूह में आई गिरावट के कारण 27,219.89 अंक के दिवस के निचले स्तर तक  चला गया। बाद में तेल एवं गैस, टेलीकॉम, यूटिलिटीज और एनर्जी समूह में हुई लिवाली से यह  27,348.19 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और आखिरकार 0.19 प्रतिशत की तेजी  के साथ 27,308.60 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के विपरीत निफ्टी की शुरुआत मजबूती में हुई। यह 1.40 अंक की मजबूती के साथ  8,418.40 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 8,404.05 अंक के दिवस के निचले स्तर  और 8,445.15 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.22  फीसदी की बढ़त लेकर 8,435.10 अंक पर बंद हुआ। एनएसई की 51 में से 27 कंपनियों में  गुरुवार को बिकवाली तथा शेष 24 में लिवाल का जोर रहा।
 
बड़ी कंपनियों की अपेक्षा मझौली तथा छोटी कंपनियों में गुरुवार को अधिक लिवाली हुई।  बीएसई का मिडकैप 0.41 प्रतिशत यानी 51.76 अंक की तेजी के साथ 12,781.17 अंक पर  तथा स्मॉलकैप 0.33 प्रतिशत यानी 42.20 अंक चढ़कर 12,925.58 अंक पर रहा। बीएसई में  कुल 2,926 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,441 में लिवाली तथा 1,286 में  बिकवाली का जोर रहा, वहीं 199 के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

अगला लेख