sundarkand

दूसरे दिन गिरा बाजार

Updated: बुधवार, 17 अगस्त 2016 (18:21 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर विप्रो, इंफोसिस, पावर ग्रिड, अदानी पोर्ट्स और टीसीएस जैसी अग्रणी कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में बुधवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही।
 
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 59.24 अंक उतरकर 28,005.37 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.50 अंक फिसलकर 8,624.05 अंक पर बंद हुआ। वहीं बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में हुई लिवाली से बाजार की गिरावट सीमित हुई। मिडकैप 0.69 फीसदी उछलकर 12,911.61 अंक और स्मॉलकैप 0.55 फीसदी बढ़कर 12,280.20 अंक पर रहा।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सितंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के संकेत से विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव सेंसेक्स और निफ्टी पर दिखा। साथ ही विप्रो, इंफोसिस, पावर ग्रिड, अदानी पोर्ट्स और टीसीएस जैसी कंपनियों के 2.51 फीसदी तक लुढ़कने से बाजार में गिरावट रही।
 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 28,061.79 अंक पर लगभग सपाट खुला और लिवाली के सहारे बीच सत्र बाद 28,174.30 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, लेकिन इसके बाद हुई भारी बिकवाली से यह दोपहर बाद 279,60.14 अंक के न्यूनतम स्तर पर आ गया। अंत में पिछले दिवस के 28,064.61 अंक की तुलना में 59.24 अंक टूटकर 28,005.37 अंक पर आ गया।
 
निफ्टी भी 2.75 अंक फिसलकर 8,639.80 अंक पर लगभग सपाट खुला। लिवाली के बल पर दोपहर बाद 8,667.10 अंक के उच्चतम स्तर को छुआ, लेकिन बिकवाली के दबाव में बीच सत्र के बाद 8,603.60 अंक के निचले स्तर पर आ गया। अंत में गत दिवस के 8,642.55 अंक के मुकाबले 18.50 अंक फिसलकर 8,624.05 अंक पर बंद हुआ।
 
इस दौरान यूटिलिटीज, पावर, ऊर्जा, तेल एवं गैस, एफएमसीजी, टेक और आईटी समूह की 1.67 फीसदी तक की गिरावट को छोड़कर बीएसई के शेष 13 समूहों में तेजी रही। धातु समूह ने सर्वाधिक 2.06 फीसदी मुनाफा कमाया। बीएसई में कुल 2884 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1452 में लिवाली और 1258 में बिकवाली हुई, जबकि शेष 174 में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)
Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: 48MP Fusion Camera सेटअप के साथ iPhone 18 Pro लॉन्च

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख