biodatamaker
✕

Share Market : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी, बाद में खोई बढ़त

Updated: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (11:26 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में 3 दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई, हालांकि थोड़ी देर बाद ही उन्होंने बढ़त खो दी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 187.71 अंक चढ़कर 66,417.95 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 49.8 अंक बढ़कर 19,792.15 पर रहा।
 
हालांकि बाद में दोनों ही सूचकांकों ने शुरुआती बढ़त खो दी और वे निचले स्तर पर कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 123.33 अंक गिरकर 66,106.91 पर और निफ्टी 71.25 अंक फिसलकर 19,671.10 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे।
 
वहीं विप्रो, पावर ग्रिड, टाइटन और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की नुकसान में, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.79 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 3007.36 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख