Govardhan puja
✕

सेंसेक्स 398 अंक लुढ़का, निफ्टी 17 हजार के नीचे

Updated: शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (17:25 IST)
मुंबई। बिकवाली दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 398 अंक नुकसान में रहा। इसी निफ्टी भी 131.85 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,945.05 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के साथ धातु, ऊर्जा और रियल्टी शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

कारोबारियों के अनुसार इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में गिरावट तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 398.8 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,527.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 502.3 अंक तक टूट गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 131.85 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,945.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से बजाज फिनसर्व को सबसे ज्यादा 3.81 प्रतिशत नुकसान हुआ।

इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और विप्रो शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 995.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख