Hanuman Chalisa

Twitter पर अब नहीं दिखेंगे ब्लू टिक मार्क्स, जानिए क्या है खास वजह

Updated: शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (16:41 IST)
माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अब 1 अप्रैल के बाद पहले से वैरिफाइड अकाउंट्स पर लगे ब्लू टिक्स हटा दिए जाएंगे। ट्विटर पर ब्लू टिकमार्क हमेशा से ही एक 'स्टेटस सिंबल' रहा है। अब अपने अकाउंट्स के आगे ब्लू टिकमार्क बनाए रखने के लिए यूजर्स को ट्विटर का 'ट्विटर ब्लू' पैड सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
 
ट्विटर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए यह सूचना प्रदान की कि 1 अप्रैल से कंपनी 'लेगेसी' वैरिफाइड चेकमार्क्स हटाना शुरू कर देगी। ट्विटर पर अपने ब्लू चेकमार्क को बनाए रखने के लिए यूजर्स 'ट्विटर ब्लू' के लिए साइनअप कर सकते हैं।
 
बता दें कि iOS डिवाइज के लिए ट्विटर के इस पेड सब्सक्रिप्शन की कीमत 900 रुपए प्रतिमाह है एवं एंड्रॉइड डिवाइज के लिए 650 रुपए प्रतिमाह है। यूजर्स को सालाना प्लान खरीदने पर 12 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। 
 
जानिए 'ट्विटर ब्लू' सब्सक्रिप्शन में क्या है खास-
 
हाल ही में ट्विटर ने Twitter Blue नाम से एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की है। यह एक ओप्ट-इन, पेड सब्सक्रिप्शन है जिससे आपके अकाउंट पर ब्लू चेक मार्क लग जाता है। इसके साथ-साथ एडिट ट्वीट जैसे चुनिंदा फीचर्स पर अर्ली एक्सेस का लाभ भी कंपनी दे रही है।
 
जानिए इस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विसेस के फीचर्स-
 
ब्लूचेकमार्क के अलावा Twitter Blue के सब्सक्राइबर्स के पास अपने ट्विटर एक्सपीरियंस को कस्टमाइस करने की विशेषता हैं, जैसे-
 
1. एडिट ट्वीट (Edit Tweet): यह फीचर एक 30 मिनट का विंडो प्रदान करता है जिससे यूजर्स एक सीमित मात्रा में अपने प्रकाशित किए हुए ट्वीट्स में परिवर्तन कर सकते हैं। इसके जरिए आप ट्वीट को अपडेट कर सकते हैं, लोगों को टेग कर सकते हैं और अटैच्ड मीडिया के क्रम में बदलाव भी ला सकते हैं। यह फीचर फिलहाल केवल ओरिजनल ट्वीटस पर ही लागू है।
 
2. बुकमार्क फोल्डर्स (Bookmark Folders): इस फीचर के जरिए बुकमार्क्ड ट्वीट्स कोऑर्गेनाइज कर सकते हैं ताकि बाद में पढ़ने में आसानी हो। ट्विटर ब्लू अनलिमिटेड संख्या में प्राइवेट बुकमार्क और बुकमार्क फोल्डर्स जैसे कमाल के फीचर भी प्रदान करता है।
 
3. कस्टम एप आइकंस (Custom App Icons): इस फीचर के जरिए अपने मोबाइल में ट्विटर एप आइकन के डिस्प्ले में बदलाव ला सकते हैं। सेटिंग्ज में जाकर कई कलर ऑपशन्स से चुन सकते हैं।
 
4. कस्टम नेविगेशन (Custom Navigation): यह फीचर आपके नेविगेशन बार में क्या दिखाई देना चाहिए, इसे चुनने की स्वतंत्रता देता है। इसके जरिए कम से कम 2 या 6 आइटम नेविगेशन बार के तल में रखे जा सकते हैं। मन बदलने पर सेटिंग्स फिर से डिफॉल्ट की जा सकती है।
 
5. स्पेसेस टेब (Spaces Tab): न्यू स्पेसस टेब एक ऐसा इंटरफेस है़ जहां पॉडकास्ट, थीम्ड ऑडियो स्टेशंस, रिकॉर्डेड स्पेसेस और लाइव स्पेसेस जैसे फीचर्स पा सकते हैं। वर्तमान में यह केवल आईओएस और एन्ड्रॉयड पर ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है।
 
6. थिम्स (Themes): ट्विटर ब्लू थीम्स के जरिए एप की थीम्स के लिए कलरफुल थीम्स के ऑपशंस मिलते हैं।
 
7. टॉप आर्टिकल (Top Articles): टॉप आर्टिकल्स सबसे ज्यादा शेयर किए जाने वाले आर्टिकल्स के लिए एक शॉर्टकट है। यह फीचर खद-ब-खुद ही फॉलो किए गए लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा शेयर किए गए आर्टिकल्स की एक सुची तैयार कर देता है। इससे आप सरलता से मनपसंद कन्टेंट पढ़ सकते हैं।
 
8. लॉन्गर वीडियो अपलोड (Longer Video Upload): ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर्स अब 60 मिनट तक लंबे एवं 2GB फाइल साइज की वीडियो 1080p की क्वालिटी में अपलोड कर सकते हैं।

Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख