sundarkand

आईटी शेयरों में बिकवाली से शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 330 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Updated: सोमवार, 11 जुलाई 2022 (11:36 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोरी और आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट हुई।सेंसेक्स 330.14 अंक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 102.75 अंक तक फिसल गया।

बिकवाली के चलते 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 330.14 अंक गिरकर 54,151.70 पर आ गया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 102.75 अंक फिसलकर 16,117.85 पर था। सेंसेक्स में भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

निवेशकों को खुश करने में नाकाम रहने के बाद टीसीएस 4.54 फीसदी लुढ़क गया। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस ने शुक्रवार को जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 5.2 प्रतिशत बढ़कर 9,478 करोड़ रुपए हो गया। इस बीच, एनटीपीसी, एमएंडएम, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक हरे निशान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल में गिरावट थी, जबकि टोक्यो में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

LAC पर बदली ड्रैगन की चाल: चीन ने घटाए सैनिक, भारतीय सेना ने क्यों नहीं कम की अपनी चौकसी?

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

अगला लेख