biodatamaker

लगातार दूसरे दिन रही तेजी, सेंसेक्स 462 अंक उछला, निफ्टी भी 143 अंक चढ़ा

Updated: शुक्रवार, 24 जून 2022 (18:00 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 462.26 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 142.60 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,699.25 अंक पर बंद हुआ। वाहन, बैंक और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

पिछले दो सप्ताह की गिरावट के बाद दोनों मानक सूचकांक साप्ताहिक आधार पर लाभ में रहे। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 462.26 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की उछाल के साथ 52,727.98 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 644.15 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 142.60 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,699.25 अंक पर बंद हुआ।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजार में मजबूत रुख और जिंसों की कीमतों में गिरावट के साथ घरेलू बाजार ने सकारात्मक रुख बनाए रखा। बाजार को सूचना प्रौद्योगिकी के शेयरों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मजबूत लिवाली से समर्थन मिला।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 4.28 प्रतिशत चढ़ गया। इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, मूर्ति, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, विप्रो और सन फार्मा के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, मजबूत वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। वित्त, धातु और सरकारी बैंक शेयरों में लाभ से बाजार को समर्थन मिला।

इसके अलावा बीएसई का स्मॉलकैप 1.60 प्रतिशत और मिडकैप सूचकांक 1.53 प्रतिशत चढ़ गया। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 2.66 प्रतिशत यानी 1,367 अंक चढ़ा। इससे पहले, लगातार दो सप्ताह इसमें गिरावट रही थी। एनएसई निफ्टी भी 2.64 प्रतिशत यानी 405.75 अंक चढ़ा।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी मजबूती के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान मजबूती रही। अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत चढ़कर 111.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों का पूंजी बाजार में निकासी का सिलसिला जारी है। उन्होंने गुरुवार को 2,319.06 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

GPS से होगी गन्ना ढुलाई की लाइव ट्रैकिंग, 24 घंटे में चीनी मिल पहुंचेगा गन्ना, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल बदलाव

UP में बच्चों को मिलेगा पोषण का कवच! आंगनबाड़ी केंद्रों पर 32.88 लाख नौनिहालों को रोज मिल रहा गर्म और पौष्टिक भोजन

पहले नेहरू स्‍टेडियम, फिर डेली कॉलेज, क्‍यों नहीं मिल रही राहुल गांधी को अनुमति, छात्रों की गूंज के लिए बीजेपी ने दी ये सलाह

Gold Price: PM मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता, इतने गिरे दाम, निवेशकों के लिए क्या मायने

अगला लेख