sundarkand

Maharashtra Political Crisis : उद्धव ठाकरे ने कहा- मैं बीमार था और कुछ लोगों ने दुआ की कि मैं ठीक न होऊं...

Updated: शुक्रवार, 24 जून 2022 (17:46 IST)
महाराष्ट्र के सियासी घमासान के बीच एकनाथ शिंदे सेना के वार-पलटवार के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर इमोशनल कार्ड खेला है। ठाकरे ने कहा कि यह याद रखना जरूरी है कि कौन किस समय कैसा व्यवहार करेगा। एकनाथ शिंदे पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि मैं बीमार था और कुछ लोगों ने दुआ की कि मैं ठीक न होऊं।

खबरों के अनुसार, एकनाथ शिंदे की बगावत और पार्टी में संकट के बीच ठाकरे ने कहा कि मैंने एकनाथ शिंदे के लिए क्या-क्या किया। मैंने शहरी विकास का मंत्रालय दिया, मैंने अपने हिस्से के 2 मंत्रालय उनके हवाले कर दिए थे। बुरे आरोपों के बावजूद मैंने संजय राठौर का ख्याल रखा और इन लोगों ने ऐसा किया है।

यही नहीं बीमारी का हवाला देते हुए उद्धव ठाकरे भावुक नजर आए।ठाकरे ने कहा कि यह याद रखना जरूरी है कि कौन किस समय कैसा व्यवहार करेगा। एकनाथ शिंदे पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि मैं बीमार था और कुछ लोगों ने दुआ की कि मैं ठीक न होऊं।

ठाकरे ने कहा कि मैंने सीएम आवास जरूर छोड़ दिया है, लेकिन लड़ाई नहीं छोड़ी है।ठाकरे ने अपने परिवार को शिवसेना की जड़ बताते हुए कहा कि वे लोग शिवसेना और ठाकरे फैमिली के बिना कुछ नहीं कर पाएंगे।उन्‍होंने कहा कि यह जो स्थिति पैदा हो गई है, उसके बारे में तो हमने सपने में भी नहीं सोचा था।

इस बीच आदित्य ठाकरे ने कहा कि इससे पहले भी लोग शिवसेना को धोखा दे चुके हैं। उद्धव ठाकरे ने पिछले ढाई साल में जो काम किया है, लोग उस काम का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि वे एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो महाराष्ट्र में अखंडता और शांति बनाए रखते हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख