Hanuman Chalisa

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 702 अंक उछला, निफ्टी भी 17200 के पार

Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (18:07 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में एक दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 702 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।वहीं निफ्टी भी 206.65 अंक यानी 1.21 प्रतिशत चढ़कर 17,245.05 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस में लिवाली से बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक अनुबंधों के समाप्त होने के दिन 701.67 अंक यानी 1.23 प्रतिशत उछलकर 57,521.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 971.46 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 206.65 अंक यानी 1.21 प्रतिशत चढ़कर 17,245.05 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, पावरग्रिड लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

इसके उलट भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी में गिरावट रही। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में तेजी रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत फिसलकर 105.33 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4,064.54 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख