biodatamaker

बड़ी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1329 अंक उछला

Updated: शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (17:50 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में 7 दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी। दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 2.5 प्रतिशत तक बढ़त में रहे। सेंसेक्स 1,328.61 अंक उछलकर 55,858.52 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, निफ्टी 410.45 अंक की तेजी के साथ 16,658.40 अंक पर बंद हुआ।

यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर अमेरिका तथा उसके सहयोगी देशों की तरफ से लगाई गई कड़ी पाबंदियों के साथ वैश्विक बाजारों में आई तेजी का सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर पड़ा। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में एक दिन में दो साल की सबसे बड़ी गिरावट आई थी।

बीएसई सेंसेक्स 1,328.61 यानी 2.44 प्रतिशत उछलकर 55,858.52 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 410.45 अंक यानी 2.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,658.40 अंक पर बंद हुआ।

एचयूएल और नेस्ले को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयर लाभ में रहे। टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा में 6.54 प्रतिशत तक की तेजी रही। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 2,700 अंक से अधिक लुढ़क गया था। दो साल में किसी एक दिन की यह सबसे बड़ी गिरावट थी। निफ्टी में भी 815 अंक की भारी गिरावट आई थी।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन संकट के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 6,448.24 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। रूस पर पाबंदियों की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी के साथ एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में भी मजबूती आई।

इस बीच, अमेरिका, यूरोपीय संघ और जापान से यूक्रेन की मदद का संकल्प जताया है। साथ ही रूस पर और आर्थिक तथा वित्तीय पाबंदिया लगाने पर सहमति जताई है। उधर, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत बढ़कर 100.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।(भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख