Dhanteras
✕

बाजार में रही तेजी, सेंसेक्स 765 अंक उछला, निफ्टी 16900 के पार

Updated: सोमवार, 30 अगस्त 2021 (17:19 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 765 अंक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 225.85 अंक यानी 1.35 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 16,931.05 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 56,958.27 अंक पर पहुंच गया था। अंत में यह 765.04 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,889.76 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 225.85 अंक यानी 1.35 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 16,931.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 16,951.50 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में 4 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल का शेयर रहा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, मारुति और बजाज फाइनेंस में प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस और टीसीएस शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, मजबूत वैश्विक रुख के साथ घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार तेजी रही। एनएसई का निफ्टी 17,000 अंक को पार करने से कुछ ही अंक पीछे रह गया।अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के पिछले सप्ताह जैकसन होल संगोष्ठी में उदार रुख को लेकर दिए गए बयान से वैश्विक स्तर पर निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

वित्तीय और धातु शेयरों में तीव्र सुधार देखा गया। आईटी को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख सूचकांक अच्छी तेजी के साथ लाभ में रहे। मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली जारी रही। हाल में इस खंड में गिरावट से शेयर भाव निवेशकों के लिए आकर्षक हो गया है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

'E20 बना 420... जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल चोरी': राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

पेट्रोल में 31% तक मिला इथेनॉल! लैब जांच के खुलासे के बाद कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर कसा शिकंजा

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

डूबा देश का सबसे बड़ा बैंक और चली गई राष्ट्रपति की कुर्सी! पैराग्वे के राजनीतिक संकट की पूरी कहानी

अगला लेख