dipawali
✕

शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 634 अंक और निफ्टी 128 अंक लुढ़का

Updated: शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (17:38 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के कारण शेयर बाजार में भूचाल आ गया और यह आज लगातार दूसरे दिन गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 633.76 अंक फिसलकर 38357.18 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 127.65 अंक लुढ़ककर 11399.80 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में जहां 1.63 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई वहीं निफ्टी में यह 1.11 प्रतिशत रही। दिग्गज कंपनियों के साथ छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली का दबाव बना रहा, जिससे बीएसई का मिडकैप 1.74 प्रतिशत गिरकर 14817.06 अंक पर और स्मॉलकैप 1.07 प्रतिशत उतरकर 14602.97 अंक पर रहा।

बीएसई के सभी गिरावट में रहे, जिसमें धातु समूह में सबसे अधिक 2.99 प्रतिशत और ऑटो समूह में सबसे कम 0.61 प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई में कुल 2913 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1722 लाल निशान और 1003 हरे निशान में बंद हुई जबकि 188 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले। यूरोपीय बाजार भी हरे निशान में रहे जबकि एशियाई बाजार लाल निशान में दिखे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.65 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.19 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 1.25 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.11 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.87 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

बीएसई का सेंसेक्स 665.94 अंक टूटकर 38325 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 38729.66 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 38249.77 अंक के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह पिछले दिवस के 38990. 94 अंक की तुलना में 633.76 अंक अर्थात 1.63 प्रतिशत गिरकर 38357.18 अंक पर रहा।
एनएसई का निफ्टी 173 अंकों की गिरावट लेकर 11354.40 अंक पर खुला।

सत्र के दौरान यह 1152.05 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा और 11332.85 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले सत्र के 11527.45 अंक की तुलना में 127.65 अंक अर्थात 1.11 प्रतिशत गिरकर 11399.80 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल कंपनियों में से 43 गिरावट में और सात बढ़त में रहे।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में मारुति 1.70 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष सभी कंपनियां लाल निशान में रहीं। गिरावट में रहने वालों में एक्सिस बैंक 4.07 प्रतिशत, स्टेट बैंक 3.05 प्रतिशत, एनटीपीसी 3.02 प्रतिशत, एयरटेल 2.80 प्रतिशत, आईटीसी 2.61 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.60 प्रतिशत, इंड्सइंडस बैंक 2.44 प्रतिशत, टाइटन 2.26 प्रतिशत, एचडीएफसी 2.19 प्रतिशत, सन फार्मा 2.09 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.93 प्रतिशत, एलटी 1.89 प्रतिशत, महिंद्रा 1.85 प्रतिशत, इंफोसिस 1.73 प्रतिशत, रिलायंस 1.65 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.45 प्रतिशत, ओएनजीसी 1.39 प्रतिशत, कोटक बैंक 1.19 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.13 प्रतिशत, एचसीएलटेक 1.11 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.96 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.95 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.91 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.67 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.67 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.59 प्रतिशत, टीसीएस 0.43 प्रतिशत और बजात ऑटो 0.14 प्रतिशत शामिल है।(वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख