Daily Horoscope
✕

खुशखबर, अक्टूबर अंत तक आ सकती है Corona वैक्सीन

Updated: शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (17:17 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने उम्मीद जताई है कि उसके द्वारा विकसित की जाने वाली कोरोना वैक्सीन अगर अंतिम चरण के मानव परीक्षण में सुरक्षित और प्रभावी साबित होती है तो अगले माह के अंत तक वह वितरण के लिए पूरी तरह तैयार होगी।

फाइजर ने कहा कि उसे अक्टूबर के अंत तक यह पता चल जाएगा कि जर्मनी की कंपनी बायो एनटेक के साथ मिलकर उसके द्वारा विकसित की जाने वाली कोरोना वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है या नहीं। उसने कहा कि जैसे ही यह पता चलता है कि वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है, वह तत्काल इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी के लिए अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण (यूएसएफडीए) के समक्ष आवेदन करेगी। कंपनी अब तक वैक्सीन के लाखों खुराक तैयार कर चुकी है।

फाइजर द्वारा विकसित की जाने वाली कोरोना वैक्सीन मानव परीक्षण के अंतिम एवं तीसरे चरण में हैं। तीसरे चरण का परीक्षण करीब 23 हजार वॉलेंटियर पर किया गया है और इनमें से हजारों को दूसरा बूस्टर डोज भी दिया जा चुका है।

फाइजर के इस बयान के एक दिन पहले ही अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने अमेरिका के सभी 50 राज्यों तथा 5 बड़े शहरों के जनस्वास्थ्य अधिकारियों को यह निर्देश दिया था कि वह स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना संक्रमण के अत्यधिक जोखिम वाले समूहों के बीच कोरोना वैक्सीन के वितरण के लिए अक्टूबर के अंत तक या नवंबर की शुरुआत पर पूरी तैयार कर लें।(वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख