Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 416 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

Updated: सोमवार, 20 जनवरी 2020 (17:18 IST)
मुंबई। कच्चे तेल में तेजी के बीच बैंकिंग तथा वित्तीय कंपनियों के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार सोमवार को एक प्रतिशत लुढ़ककर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए। सेंसेक्स 416.46 अंक की गिरावट में 41,528.91 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 121.60 अंक टूटकर 12,230.75 अंक पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 416.46 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की गिरावट में 41,528.91 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 121.60 अंक यानी 0.98 फीसदी टूटकर कारोबार की समाप्ति पर 12,230.75 अंक पर रहा।

यह दोनों सूचकांकों का 9 जनवरी के बाद का निचला स्तर है। चौतरफा बिकवाली के बीच मझौली और छोटी कंपनियों पर कम दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,618.86 अंक पर और स्मॉलकैप 0.39 प्रतिशत टूटकर 14,651.17 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर पौने 5 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के 3 प्रतिशत, ओएनजीसी के करीब ढाई प्रतिशत और टीसीएस तथा एनटीपीसी के 2  फीसदी से अधिक की गिरावट में रहे। पावरग्रिड में पौने 3 फीसदी और भारती एयरटेल में करीब 2 फीसदी की तेजी रही। 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित

गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के बाद NPS से निकासी के नियमों में बदलाव

LIVE: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 1344 लोगों की मौत, 4898 लापता

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

अगला लेख