biodatamaker
✕

लगातार पांचवें दिन चमका सोना और चांदी, जानिए कितने बढ़े दाम...

Updated: सोमवार, 20 जनवरी 2020 (17:08 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी आने से सोने-चांदी के दाम लगातार पांचवें दिन बढ़े। सोना 50 रुपए चमककर 11 जनवरी के बाद के उच्चतम स्तर 41420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 100 रुपए की बढ़त के साथ 48100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो 8 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.80 डॉलर चमककर 1559.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले कारोबार के दौरान यह 1562.51 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंचा, जो 10 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। वहीं फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 0.90 डॉलर टूटकर 1559.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीनी नववर्ष के मौके पर सोने की खरीद बढ़ने से इसमें तेजी रही। इसके अलावा यमन पर सप्ताहांत पर हुए मिसाइल हमले का असर भी आज देखा गया। इस हमले के बाद सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की बढ़त में 18.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख