suvichar

पश्चिम एशिया में संकट का असर, शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Updated: सोमवार, 6 जनवरी 2020 (14:50 IST)
पश्चिम एशिया में संकट के असर से सोमवार को भी शेयर बाजार में जबरदस्‍त गिरावट आई है। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 246 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 41218 पर खुला। बाद में दोपहर तक सेंसेक्स 812 अंक तक गिर गया, वहीं निफ्टी भी 12 हजार से नीचे चला गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 56 गिरकर 12170.60 पर खुला था। कारोबार के दौरान निफ्टी में भी 150 अंक तक की गिरावट देखी गई। दोपहर में सेंसेक्स 812 अंक तक लुढ़क गया, वहीं निफ्टी भी 12 हजार से नीचे पहुंच गया। हर सेक्टर में भारी बिकवाली देखी गई। सोमवार को सभी प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई।

गौरतलब है कि शुक्रवार को इराक के बगदाद एयरपोर्ट पर अमेरिकी स्ट्राइक से दुनियाभर के शेयर बाजारों में हलचल मच गई थी। अमेरिका और ईरान युद्ध के लिए एक-दूसरे को ललकार रहे हैं, जिसके कारण शेयर मार्केट में जबरदस्‍त गिरावट का दौर शुरू हो गया है। निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं और सोने में निवेश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी काफी उछाल आया है।

कच्चे तेल में तेजी की वजह से दुनियाभर के बाजार लाल निशान में दिख रहे हैं। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 3 फीसदी चढ़कर 70.59 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इसी तरह अमेरिकी क्रूड चढ़कर 64.22 डॉलर तक पहुंच गया है। 

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख