dharma sangrah
✕

मुठभेड़ के बाद फिर सुर्खियों में आए उज्जैन के दबंग SSP सचिन अतुलकर

Updated: सोमवार, 6 जनवरी 2020 (13:05 IST)
उज्जैन एसएसपी सचिन अतुलकर गुंडों के साथ मुठभेड़ के बाद फिर चर्चाओं में हैं। एसपी सचिन अतुलकर की टीम ने 60 हजार के इनामी गुंडों और उसकी गैंग के साथ मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से जबर्दस्त फायरिंग हुई। रविवार रात 12.30 बजे चिंतामन-धरमबड़ला रोड पर यह मुठभेड़ हुई। जब बदमाशों को पुलिस ने घेरा तो बदमाशों ने पुलिस पर 10-12 फायर किए। पुलिस ने जवाब में 24 फायर किए। गोलियों से घायल गुंडों को अस्पताल पहुंचाया गया। सचिन अतुलकर अपनी फिटनेस को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इससे पहले सचिन अतुलकर ने जून 2019 में खतरनाक गुर्जर गैंग के साथ मुठभेड़ कर बदमाशों को अपनी गिरफ्त में लिया था।
 
3 जनवरी को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गुंडे काऊ, कालू और सोहन के हाथ-पैर पर 5 गोली मारी। तीनों पर 60 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से ही पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस की 5 टीम इन्हें खोज रही थी।
 
क्या था मामला : 1 जनवरी की रात सांवेर रोड पर गांधी नगर में गुंडा नितेश उर्फ काऊ सड़क पर जन्मदिन मना रहा था। यहां उसकी दूसरे पक्ष से झड़प हो गई। पुलिस पहुंची तो काऊ फायरिंग और पथराव कर साथी करण उर्फ कालू, सोहन पटेल के साथ फरार हो गया। इसमें डायल-100 के कांच फूट गए थे।
घटना के तीन दिन बाद 3 जनवरी को पुलिस ने गुंडे काऊ और उसका साथी करण उर्फ कालू का मकान तुड़वा दिया था। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एसएसपी सचिन अतुलकर ने 9 फायर किए। कालू पर हत्या के प्रयास, बलवा सहित 7 मामले दर्ज हैं। रासुका में 15 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। दूसरे गुंडों पर भी संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख