suvichar

बाजार में रही लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Updated: शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019 (17:15 IST)
मुंबई। वैश्विक सकारात्मक संकेतों और निवेशकों के सक्रिय रहने से देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख रहा। बाम्बे शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 428 अंक की छलांग से 41 हजार अंक और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 115 अंक की बढ़त से 12 हजार अंक से ऊपर बंद हुआ।

ब्रिटेन में कंजरवेटिव नेता बोरिश जानसन की चुनाव में जोरदार जीत से अगले वर्ष 31 जनवरी तक ब्रेग्जिट डील का रास्ता साफ हो गया। उधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन के साथ बड़े कारोबारी समझौते के बहुत निकट होने संबंधी घोषणा से बाजार की तेजी को बल मिला है।

चालू सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस की शुरुआत से ही बाजार मजबूत नजर आया। गुरुवार के बंद 40581.71 अंक की तुलना में सेसेंक्स 40754.82 अंक पर मजबूत खुला और सत्र में ऊपर 41055.80 अंक और नीचे 40736.70 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 428 अंक अर्थात 1.05 प्रतिशत की बढ़त से 41009.71 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी 114.90 अंक अर्थात 0.96 प्रतिशत बढ़कर 12086.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों के शेयरों में से 38 में लाभ और 12 में नुकसान रहा।

विदेशी शेयर बाजारों में जापान का निक्केई ढाई प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी डेढ़ और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.8 प्रतिशत ऊंचा बंद हुआ।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख