biodatamaker

तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट में

Updated: गुरुवार, 27 जून 2019 (17:27 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में तेजी के बीच टेक एवं आईटी समूह की कंपनियों में हुई बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार 2 दिनों की तेजी खोता हुआ गुरुवार को मामूली गिरावट लेकर बंद हुआ।

बीएसई का सेंसेक्स 5.67 अंक गिरकर 39586.41 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 6 अंक टूटकर 11841.55 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों में बिकवाली देखी गई जबकि मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली का जोर रहा, जिससे बाजार में गिरावट को नियंत्रित करने में मदद मिली। बीएसई का मिडकैप 0.36 प्रतिशत चढ़कर 14852.82 अंक पर और स्मॉलकैप 0.53 प्रतिशत बढ़कर 14249.41 अंक पर रहा।

बीएसई में शामिल समूहों में से बढ़त में रहने वाले प्रमुख समूहों में रियल्टी 1.71 प्रतिशत, ऑटो 1.15 प्रतिशत, टेलीकॉम 0.78 प्रतिशत और सीडी 0.68 प्रतिशत शामिल है जबकि गिरावट में रहने वाले प्रमुख समूहों में आईटी 0.76 प्रतिशत, एनर्जी 0.74 प्रतिशत और टेक 0.57 प्रतिशत शामिल हैं। बीएसई में कुल 2708 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1411 बढ़त में और 1130 गिरावट में रहे, जबकि 167 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर अमेरिका और यूरोप के बाजार जहां मिश्रित रहे, वहीं एशिया के अधिकांश बड़े शेयर बाजार बढ़त में रहे। हांगकांग का हैंगसेंग 1.42 प्रतिशत, जापान का निक्की 1.19 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.69 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.59 प्रतिशत की बढ़त में रहा, जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.01 प्रतिशत उतर गया।
 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख