ganesh chaturthi

सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी भी उछला

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2019 (17:31 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 383 अंक की लंबी छलांग के साथ 37,000 अंक के स्तर को पार कर गया। यह सेंसेक्स की 6 माह में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच विदेशी कोषों के निवेश से रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में लाभ रहा।
 
विशेषज्ञों ने कहा कि रविवार को 2019 के आम चुनाव की घोषणा के बाद निवेशक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पुन: सत्ता में आने की उम्मीद कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने अपना निवेश बढ़ाया है। 
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद अंत में 382.67 अंक या 1.04 प्रतिशत के लाभ से 37,000 अंक के स्तर के पार 37,054.10 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का 19 सितंबर, 2018 के बाद सबसे ऊंचा बंद स्तर है। उस दिन सेंसेक्स 37,121.22 अंक पर बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स 53.99 अंक या 0.15 प्रतिशत टूटकर 36,671.43 अंक पर बंद हुआ था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 132.65 अंक या 1.20 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,168.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 11,172.40 अंक का उच्च स्तर भी छुआ, जो इसका पिछले साल के 26 सितंबर के बाद का उच्चस्तर है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में उछाल आम चुनाव की घोषणा से आया है। माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव इन आम चुनाव में राजग के लिए एक प्रमुख मुद्दा होगा। 
 
अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में सोमवार को दोपहर के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की बढ़त के साथ 69.93 प्रति डॉलर पर चल रहा था। इस बीच शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,095.06 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 470.7 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

Weather Update: 25 राज्यों में झमाझम बारिश, 12 सितंबर को भी जारी रहेगा मानसून का दौर, जानें अपने राज्य का हाल

BRICS में पुतिन, जिनपिंग और पेजेशकियन संग पीएम मोदी का बड़ा दांव, ट्रम्प के लिए क्या हैं इसके मायने?

भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, पीएम मोदी से अहम मुलाकात आज; दुनिया की टिकी नजरें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP से पूर्व IAS देबाशीष शर्मा मैदान में, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

अगला लेख