ganesh chaturthi

9 दिन बाद आई बाजार में बहार, सेंसेक्‍स और निफ्टी उछले

Updated: बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (16:55 IST)
मुंबई। चीन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरम रुख से एशियाई बाजारों से साढ़े चार माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी रहा जिससे इसकी लगातार नौ दिन की गिरावट बुधवार को थम गई।

अमेरिका और चीन की बातचीत के प्रति निवेशकों की मजबूत धारणा के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 403.65 अंक की तेज छलांग लगाकर 35,756.26 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 131.10 अंक की बढ़त के साथ 10,735.45 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में धातु, बेसिक मटेरियल्स और पीएसयू के समूहों में सबसे अधिक लिवाली रही। सेंसेक्स में वेदांता और टाटा स्टील के शेयरों की कीमत में सबसे अधिक उछाल देखा गया।

विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कल कहा कि चीन के साथ व्यापार समझौते की बातचीत पटरी पर है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि एक मार्च की डेडलाइन कोई जादुई तारीख नहीं है, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि अमेरिका व्यापार समझौते के लिए पूर्व नियत समय को आगे बढ़ा सकता है।

दोनों देशों के बीच पूर्व में हुई बातचीत के मुताबिक एक मार्च तक अगर दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंचते हैं तो चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पाद पर अमेरिका आयात शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर देगा।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख