shradh paksha
✕

बेटे ने मां के सिर पर मारा सिलेंडर, मौत, आरोपी हिरासत में

Updated: बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (16:48 IST)
गाजियाबाद। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी मां के सर पर सिलेंडर से ऐसा वार किया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने  फिलहाल आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

मूल रुप से महबोरा अलीगढ़ निवासी रामवती पत्नी स्व. रमेश कुमार यहां अपने बेटे मनोज के साथ आनंद विहार के पास रहती थी। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर मां-बेटे में बहस हो गई। जिसके बाद मनोज ने पांच किलो वाला गैस सिलेंडर अपनी मां के सिर पर जोर से मार दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।
 
घटना की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और तुरंत ही उन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है।
 
थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि फिलहाल आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिर्पोट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

अगला लेख