Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मजबूत वैश्विक संकेतों के दम पर शेयर बाजार में लौटी रौनक

शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (17:14 IST)
मुम्बई। बीते 2 दिनों से गिरावट को झेलने वाले घरेलू शेयर बाजार विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर शुक्रवार को तेजी में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 181.39 अंक की बढ़त के साथ 35,695.10 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 55.10 अंक की तेजी के साथ 10,727.35 अंक पर बंद हुआ।


अमेरिका और चीन के बीच 7 और 8 जनवरी को उपमंत्री स्तर की बातचीत होने की खबर से निवेशकों को राहत मिलती दिखी जिससे सेंसेक्स बढ़त के साथ 35,590.71 अंक पर खुला, हालांकि देश के सेवा क्षेत्र की दिसंबर में रफ्तार सुस्त पड़ने से यह कारोबार के दौरान 35,382.08 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़क गया। कारोबार के दौरान यह 35,744.20 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा और अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,695.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियां हरे निशान में रहीं। निफ्टी भी तेजी के साथ 10,699.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 10,741.05 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,628.65 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का। यह अंतत: गत दिवस की अपेक्षा 0.52 फीसदी की तेजी लेता हुआ 10,727.35 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 33 कंपनियां हरे निशान में रहीं।

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली देखी गई। बीएसई का मिडकैप 0.48 प्रतिशत यानी 71.67 अंक की तेजी में 15,147.60 अंक पर और स्मॉलकैप 0.14 प्रतिशत यानी 19.73 अंक की बढ़त के साथ 14,592.41 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में शुक्रवार को कुल 2,765 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,338 में तेजी और 1,264 में गिरावट रहीं जबकि 163 कंपनियों के शेयरों के दाम दिन भर के उतार-चढाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए।
 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

UP के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना, परिवार को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

अगला लेख