Hanuman Chalisa
✕

मणिपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने किया 8 परियोजनाओं का उद्घाटन

Updated: शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (17:10 IST)
इंफाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर में 8 प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही 4 अन्य की आधारशिला रखी। इंफाल में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें मोरेह में एकीकृत जांच चौकी, दोलाईथाबी बैराज, खाद्य भंडारण गोदाम और बफर जलाशय शामिल हैं।


मोदी ने कहा कि आज मणिपुर को 125 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली एकीकृत जांच चौकी का तोहफा मिला है। यह मात्र एक जांच चौकी ही नहीं है, इसमें दर्जनभर विशेषताएं हैं। इसके अलावा उन्होंने चुराचांदपुर क्षेत्र के लिए उन्नत जल आपूर्ति, कांगपोकपी के थंगापट में ईको टूरिज्म कॉम्प्लेक्स, नोनी जिले में एकीकृत पर्यटन स्थल और लांबुई के जवाहर नवोदय विद्यालय और उसके आसपास के गांवों में जल आपूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पश्चिमी इंफाल जिले में धनामंजुरी विश्वविद्यालय के अवसंरचना विकास, पूर्वी इंफाल जिले के खुमन लामपक खेल परिसर के हॉकी स्टेडियम एवं मुख्य स्टेडियम में तेज रोशनी वाली कृत्रिम लाइटें लगाने और पश्चिमी इंफाल जिले में लांगजिंग अचोबा में कृत्रिम घास बिछाने जैसी 4 अन्य  परियोजनाओं की भी आधारशिला भी रखी।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख