Hanuman Chalisa

शर्मनाक...कानपुर में वृद्धा को हवस का शिकार बनाया, मौत

शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (16:45 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना में नशे में धुत एक युवक ने वृद्धा को हवस का शिकार बनाया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि किदवई नगर क्षेत्र स्थित जूही डिपो के निकट मलिन बस्ती निवासी अमर (22) ने पड़ोस में रहने वाली 72 वर्षीय वृद्धा के साथ बलात्कार किया। अधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मलिन बस्ती में सरकारी विभाग में कार्यरत एक कर्मी परिवार के साथ रहते हैं। इनकी मां मकान के पीछे वाले हिस्से में बने कमरे में सो रही थी। कर्मी की बेटी सुबह दादी को चाय देने गई तो कमरा अंदर से बंद था। खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो नातिन ने परिजनों को जानकारी दी।

परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में पड़ोस में रहने वाला युवक नशे की हालत में था। परिजनों ने जैसे ही मां को उठाया तो रक्तास्राव होने लगा। वृद्धा को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में वृद्धा के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस अधीक्षक दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि अभियुक्त अमर आवारा किस्म का है और नशे की हालत में मोहल्ले में आए दिन विवाद आदि करता रहता है।

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

उत्तराखंड और हिमाचल मे भारी बारिश की चेतावनी, तटीय आंध्रप्रदेश में हीटवेव की आशंका

कोचिंग विवाद में खान सर को बड़ी राहत, 2 बॉर्डगार्ड और 3 कर्मचारियों को भी जमानत

CBSE 10th Second Board Result 2026: जल्द जारी होने वाला है सीबीएसई 10वीं का दूसरा बोर्ड रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

दतिया उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस के सामने भीतरघात रोकने की बड़ी चुनौती, डैमेजट कंट्रोल में जुटे सियासी दिग्गज

अगला लेख