suvichar

कमजोर वैश्विक रुख से सेंसेक्स टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Updated: गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (17:23 IST)
मुंबई। आम चुनाव से पहले किसानों को लुभाने के लिए प्रस्तावित पैकेज का राजकोष पर पड़ने वाले असर की  चिंता तथा कमजोर वैश्विक रुख से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 377 अंक से अधिक टूट गया। बंबई  शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 377.81 अंक यानी 1.05 प्रतिशत के नुकसान से 35,513.71 अंक पर  बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120.25 अंक या 1.11 प्रतिशत टूटकर 10,700 अंक से  नीचे 10,672.25 अंक पर बंद हुआ।


एपल द्वारा अपनी आमदनी के अनुमान को कम करने से वॉल स्ट्रीट पर अचानक बिकवाली का सिलसिला चला।  इससे एशिया और यूरोप के बाजारों में गिरावट रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा वहां की संसद के  शीर्ष नेताओं के बीच बुधवार को सरकार के कामकाज की आंशिक बंदी का हल ढूंढने के लिए हुई बैठक बेनतीजा  रही। इससे वैश्विक स्तर पर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में वेदांता, एमएंडएम, ओएनजीसी, टाटा स्टील, एलएंडटी, एचडीएफसी, एनटीपीसी  और एक्सिस बैंक के शेयर 3.04 प्रतिशत तक टूट गए, वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान  यूनिलीवर और एशियन पेंट्स के शेयरों में आधा प्रतिशत तक का लाभ दर्ज हुआ।

ऐसे समाचार हैं कि सरकार किसानों को अन्य प्रोत्साहनों के अलावा प्रति कृषि सत्र 4,000 रुपए प्रति एकड़ का  प्रत्यक्ष लाभ अंतरण करने पर विचार कर रही है। इससे सरकारी खजाने पर काफी बोझ पड़ेगा। निवेशकों की  धारणा पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। कंपनियों के तिमाही नतीजे अगले सप्ताह से आने से शुरू होंगे। इसके  मद्देनजर भी निवेशकों की गतिविधियों सीमित रहीं। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी और घरेलू कोषों की बिकवाली  से भी शेयर बाजार प्रभावित हुए हैं।

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 621.06 करोड़  रुपए के शेयर बेचे। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 226.18 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस बीच, अंतर  बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कुछ गिरावट के साथ 70.26 रुपए प्रति डॉलर पर चल  रहा था। ब्रेंट क्रूड वायदा 0.15 प्रतिशत के नुकसान से 54.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एशियाई बाजारों में  दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.81 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.26 प्रतिशत और शंघाई कम्पोजिट 0.03  प्रतिशत के नुकसान में रहे।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, आरक्षण और UGC नियमों के विरोध में उतरे हजारों लोग

CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता निलंबित, टीकमगढ़ में सुनीं जनशिकायतें

UP-Japan Meet : जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखी वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली, समझा महिला सुरक्षा मॉडल

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

UP-Japan Investment Meet 2026: लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, तेजस्वान ड्रोन से दिव्यास्त्र तक छाए अत्याधुनिक उत्पाद

अगला लेख