Daily Horoscope
✕

पुलवामा में तीन आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

Updated: गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (17:14 IST)
जम्मू। कश्मीर में पुलवामा के त्राल इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए तथा एक जवान भी शहीद हो गया। सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ में अभी भी तीन आतंकी घिरे हुए थे। हालांकि अभी तक मारे गए आतंकियों के शवों को बरामद नहीं किया गया है।


इस मुठभेड़ में 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, एक की हालत गंभीर थी जिसने बाद में उधमपुर के कमांड अस्पताल में दम तोड़ दिया। 42 आरआर के जवान को पहले श्रीनगर बेस कैंप रेफर किया गया था। इसके साथ ही आतंकियों के मारे जाने की सूचना पर पत्थरबाजों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई। जिसमें 7 पत्थरबाज भी घायल हुए हैं। इन आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को देर रात ही मिल गई थी। ऐसे में बुधवार रात से ही इन आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी था। यह मुठभेड़ त्राल के गुलशनपोरा इलाके में चल रही है।

पुलवामा में पिछले करीब 10 दिनों से आए दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ें हो रही हैं। यहां पर 28 दिसंबर को सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक आतंकी को ढेर किया था तो इसके अगले ही दिन चार आतंकी मारे गए थे। इससे पहले 22 दिसंबर को पुलवामा में छह आतंकी मारे गए थे जो कि जाकिर मूसा के संगठन अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े थे।

बर्फीले तूफान में जवान शहीद : दूसरी ओर जम्मू संभाग के पुंछ जिले में गुरुवार को एक हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार सुबह आए बर्फीले तूफान के बाद हुआ। बर्फ की पहाड़ी का एक बड़ा टुकड़ा एलओसी के पास बनी सीमा चौकी पर गिर गया।

पुंछ में गुरुवार को बर्फीला तूफान आने से एलओसी पर बनी सेना की 40आरआर की चौकी चपेट में आ गईं जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया, वहीं ड्यूटी पर तैनात दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल है। पुंछ के मंडी थाने के एसएचओ अनिल शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह बर्फीले तूफान में सीमा पर साबजियां सेक्टर में बनी फॉरवर्ड पोस्ट पर सेना के दो जवान इसकी चपेट में आ गए।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख