सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, त्राल में 6 आतंकियों को किया ढेर
- सुरक्षाबलों से मुठभेड़, लश्कर के कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर, प्रदर्शकारियों ने किया पथराव
- हिज्बुल कमांडर मन्नान वानी मारा गया, AMU का छात्र रह चुका है वानी
- शोपियां में मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, तीन दिन में 8 आतंकियों का खात्मा
जम्मू कश्मीर के अवंतिपुरा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतिपुरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को एक आतंकवादी मारा गया। मृत आतंकवादी की पहचान दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के कोइल इलाके के इश्फाक यूसुफ वानी के रूप में हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अवंतिपुरा के बांदेरपुरा-रिंजीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को सुबह इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के खोज दल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ चल रही है। एक आतंकवादी ढेर हो गया। उन्होंने बताया कि मृत आतंकवादी की पहचान दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के कोइल इलाके के इश्फाक यूसुफ वानी के रूप में हुई।
