dharma sangrah

वैश्विक बाजारों में तेजी थमी, सेंसेक्स टूटा, निफ्टी भी गिरा

Updated: गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (17:03 IST)
मुंबई। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख पलटने से घरेलू शेयर बाजारों की सात दिनों की तेजी पर बृहस्पतिवार को लगाम लग गई।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 250 अंक से अधिक गिर गया। हालांकि इसने बाद में गिरावट को कुछ हद तक कम किया और कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 52.66 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की नरमी के साथ 36,431.67 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.60 अंक यानी 0.14 प्रतिशत गिरकर 10,951.70 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने इस साल चौथी बार मुख्य ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा कर दी। अमेरिका में अब ब्याज दर 2008 के बाद के उच्चतम स्तर पर है। इससे वैश्विक बाजारों की तेजी थम गई। कारोबारियों ने कहा कि रुपए में मजबूती तथा कच्चे तेल में नरमी से घरेलू बाजारों की गिरावट पर कुछ लगाम रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में रहे। इनके शेयर 3.93 प्रतिशत तक चढ़ गए। हालांकि भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, विप्रो, वेदांता, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2.18 प्रतिशत तक नुकसान उठाना पड़ा।

शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1,209.21 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध लिवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 481.46 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 2.84 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.94 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.90 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.52 प्रतिशत गिरावट में रहा। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का फ्रैंकफर्ट डीएएक्स 0.84 प्रतिशत, फ्रांस का पेरिस सीएसी40 1.33 प्रतिशत और ब्रिटेन का लंदन एफटीएसई 0.84 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, सुभाष चंद्रा के NCLT मामले पर उठाए सवाल, बोले- देश में 2 सिस्टम

Nepal Flash Flood : नेपाल बाढ़ में मची तबाही की पूरी कहानी, तस्वीरों में देखें सैलाब का खौफनाक मंजर

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

अगला लेख